रितिक फिर पिता बनने की तैय्यारी में
जिस रफ्तार से रितिक रोशन की फिल्में प्रदर्शित नही हो पा रही है, उस रफ्तार से ज्यादा तो वे बाप बनते जा रहे हैं. दो साल पहले ही रितिक के बेटे रेहान ने जन्म लिया था और अब वे फिर से बाप बनने जा रहे हैं. उनकी पत्नी सुजैन दुबारा गर्भवती हो गई है और शीघ्र ही वह मां बनने वाली है.
इस नये मेहमान के आगमन पर सबसे ज्यादा खुश अगर कोई है तो वह हैं राकेश रोशन. वे दादा बनने जा रहे हैं, यह सोचकर ही उनके कदम जमीन पर नही पड रहे हैं. इस बारे वे लडका चाहते हैं या लडकी. इस पर राकेश रोशन ने कहा यह कोई मामला नही है लडकी होगी या लडका. जो भी हो, वह बस स्वस्थ्य हो. लडकी तो लक्ष्मी का रुप होती है, यदि लडकी हुई तो उन्हे खुशी होगी.
बताया जाता है कि रितिक पिता बनने को लेकर खासे उत्साहित हैं. रितिक की बहन सुनयना भी रितिक से सिर्फ दो साल ही छोटी है. यही वजह है रितिक भी अपने बच्चों के बीच दो साल का ही अंतर रखना चाहते हैं.


Click it and Unblock the Notifications