सलमान खान के साथ एक स्टेज पर.. कतई नहीं.. ऋतिक ने किया IGNORE
आईफा 2016 शुरू हो चुका है और बॉलीवुड के तमाम सितारे स्पेन में जमा हो चुके हैं। गुरुवार को आईफा की टीम ने बॉलीवुड सितारों के लिए स्पेशल प्रेस कांफ्रेंस आयोजित किया था। जहां सलमान खान, ऋतिक रोशन, शाहिद कपूर, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, सोनाक्षी सिन्हा.. सभी शामिल रहे।
प्रेस कांफ्रेस की शुरूआत में सभी सितारे एक साथ स्टेज पर गए। लेकिन सिर्फ एक ऐसे स्टार थे, जिन्होंने नीचे रहना ही बेहतर समझा। जी हां हम बात कर रहे हैं ऋतिक रोशन की।
''सलमान खान का इरादा गलत नहीं था.. बात वहीं खत्म हो गई....''

काफी लोगों को शायद पता नहीं है कि ऋतिक और सलमान खान एक दूसरे को कुछ खास पसंद नहीं करते। हो सकता है यहां भी ऋतिक सलमान खान के साथ स्टेज नहीं शेयर करना चाहते हों..
यहां तक की ऋतिक कई बार सलमान खान को इग्नोर करते भी दिखे। याद दिला दें, सलमान खान ने ऋतिक की फिल्म गुजारिश की सबके सामने बुराई की थी और कहा था- कोई कुत्ता भी उस फिल्म को देखने नहीं गया..
बहरहाल, यहां आप आईफा की तस्वीरें देख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications

