DETAILS: ये है ऋतिक-दीपिका स्टारर फिल्म....नाम है...
[गपशप] ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण को एक साथ देखने के लिए तो दर्शक कब से बेचैन है। लेकिन लगता है कि अब उनकी ये ख्वाहिश पूरी होने वाली है। क्योंकि गपशप गली की मानें तो ऋतिक और दीपिका यशराज फिल्म्स की अगली फिल्म का हिस्सा हैं और फिल्म का नाम है ठग। फिल्म इस साल के अंत तक फ्लोर पर चली जाएगी।
कुछ लोगों की मानें तो फिल्म धूम सीरीज़ का ही हिस्सा होगी वहीं अन्य सूत्रों की मानें तो फिल्म एक नए प्लॉट पर होगी। फिल्म को डायरेक्ट करेंगे धूम 3 के डायरेक्टर विजय कृष्ण आचार्य। खबर में कितनी सच्चाई है पता नहीं लेकिन ये तो तय रहा कि दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की जोड़ी आखिरकार दर्शकों को देखने को मिलेगी।
[ALERT: शाहरूख के रोमांस को टक्कर देने वाला मिल गया...पर...]
वैसे ऋतिक रोशन अब तक कैट से लेकर करीना और ऐश से लेकर कंगना तक के साथ काम कर चुके हैं और हर किसी के साथ उनकी जोड़ी बेहतरीन लगती है। अब देखना है कि ऋतिक और दीपिका की जोड़ी कमाल कर पाएगी या फिर दर्शकों को एक बार फिर 'ठग' लेगी एक यशराज फिल्म!!!
[कौन कर रहा है ऋतिक रोशन को रिप्लेस!]


Click it and Unblock the Notifications


