ऋतिक रोशन की 'कृष 4'.. इनके साथ बनेगी ब्लॉकबस्टर जोड़ी.. पहली बार!
ऋतिक रोशन की कृष 4 की एक्ट्रेस को लेकर अभी तक कंफ्यूजन बरकरार है। लेकिन अफवाहों की मानें तो कृष 4 में प्रियंका चोपड़ा नहीं, बल्कि दीपिका पादुकोण बतौर एक्ट्रेस अप्रोच की गई हैं। दरअसल राकेश रोशन इस फिल्म में ऋतिक की फ्रेश जोड़ी चाहते हैं, लिहाजा, दीपिका पादुकोण इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। ऋतिक और दीपिका ने आज तक कभी साथ काम नहीं किया है। वहीं दीपिका की फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है।
राकेश रोशन ने शुरुआत में ही यह बयान दे दिया है कि कृष 4 में वो किसी ए- लिस्ट एक्ट्रेस को ही लेना चाहते हैं। ऐसे में दीपिका से परफेक्ट च्वॉइस भला कौन हो सकती हैं। हालांकि खबर यह भी है कि कृष 4 में तीन एक्ट्रेस की जगह है।

फिल्म से जुड़ी एक धमाकेदार खबर और आ रही है। राकेश रोशन या तो कृष 4 को दो पार्ट में बनाने की सोच रहे हैं या फिर वो एक साथ दो स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं जिनमें से एक होगी कृष 4 और दूसरी होगी कृष 5। यानि की जो भी एक्ट्रेस फाइनल की जाएगी.. वह दोनों फिल्मों का हिस्सा होगी। दीपिका के अलावा दिशा पटानी का नाम भी अफवाहों में शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications