#Finally: इतनी फिल्में रिजेक्ट होने के बाद साथ आ रहे दो सुपरस्टार्स!
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण - इन दो स्टार्स को साथ में देखने का मन दर्शकों को कब से है। लेकिन अब जाकर दर्शकों कि ये डिमांड जल्दी ही पूरी होने वाली है।
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण का नाम सुनते ही लोगों की उम्मीदें जग जाती हैं। लेकिन फिर ऋतिक दीपिका उनकी उम्मीदें तोड़कर चले जाते हैं। अब एक बार फिर ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के साथ आने की खबरें आ रही हैं और लोग खुश हो चुके हैं।
खबर है कि करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स आखिरकार ऋतिक और दीपिका को लेकर एक फिल्म प्लान कर रहा है। और इस बार दोनों का साथ आना तय है।

हर बार निर्देशक और प्रोडक्शन हाउस कोशिश करते हैं कि ऋतिक और दीपिका की इस सुपरहॉट जो़ड़ी को परदे पर उतार सकें। लेकिन हर बार कोई ना कोई फिल्म छोड़ देता है।
इस बार भी यशराज प्रोडक्शन्स की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में दोनों का आना तय था। लेकिन अमिताभ बच्चन की एंट्री होते ही दीपिका ने फिल्म छोड़ दी। इसके बाद ऋतिक को भी रिप्लेस कर दिया गया।
इससे पहले दोनों का नाम आशिकी 3 के लिए भी साथ में लिया जा रहा था लेकिन अभी उस फिल्म की चर्चा बंद हो चुकी है। अब दीपिका को ऋतिक से दिक्कत है या ऋतिक को दीपिका से पता नहीं।
लेकिन ये दो सुपरस्टार्स कभी एक साथ नहीं आ पाते। इस बार खबर है कि करण जौहर ने इन्हें साथ में लाने की ठान ली है। बस दीपिका फिल्म ना छोड़ दें, पिछली 10 बार की तरह -


Click it and Unblock the Notifications
