एक फ्लॉप फिल्म.. और ऋतिक से लेकर शाहरूख बन गए अक्षय कुमार!
'बैंग बैंग' के बाद ऋतिक रोशन सीधे मोहनजोदड़ो में नजर आए। हालांकि उनकी दो सालों की मेहनत कोई रंग नहीं ला पाई। लेकिन ऋतिक ने ये समझ लिया कि उन्हें इतना गैप लेने की बजाए फिल्में करते रहनी चाहिए। शायद इसीलिए सुपरस्टार ने कहा कि कृष 4 से पहले 4-5 फिल्में करने वाला हूं।
ऋतिक ने कहा कि, मेरे पास फिलहाल 50 स्क्रिप्ट है। जिनमें से 3-4 मैं फाइनल करूंगा। समय आ गया है कि मुझे ज्यादा से ज्यादा फिल्में करनी चाहिए। हम्मम.. कुछ समय पहले शाहरूख खान ने भी कुछ ऐसा ही बयान दिया था कि वे अब साल में ज्यादा से ज्यादा फिल्में करेंगे।
शाहरूख vs ऋतिक.. आखिर टल गई यह धमाकेदार टक्कर.. FINAL!

देखा जाए तो बॉलीवुड इंडस्ट्री में 1 साल में 3-4 फिल्में करने वालों में सिर्फ अक्षय कुमार का ही नाम है। बाकी आमिर हों या सलमान.. एक साल में एक से दो फिल्में ही करते हैं।
बहरहाल, यहां जानें और किन किन फिल्मों से जुड़े हैं ऋतिक रोशन-
काबिल
राकेश रोशन के बैनर तले ऋतिक रोशन की फिल्म आने वाली है- काबिल.. फिल्म का निर्देशन संजय गुप्ता कर रहे हैं। फिल्म का पहला टीजर रिलीज किया जा चुका है।
फाइटर
ऋतिक रोशन ने सिद्धार्थ आनंद की एक फिल्म साइन की है। फिलहाल उस फिल्म की टाइटल है- फाइटर.. रिपोर्ट्स की मानें तो 'फाइटर' इस साल नवंबर तक फ्लोर पर आ जाएगी, जैसे ही काबिल की शूटिंग खत्म हो जाएगी।
कृष 4
राकेश रोशन के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म दिवाली 2018 में रिलीज होने वाली है।
साजिद खान की अगली फिल्म
ऋतिक रोशन साजिद खान की अगली फिल्म में नजर आ सकते हैं। यह एक कॉमेडी फिल्म होगी।
कबीर खान
कबीर खान की अगली फिल्म में ऋतिक रोशन मेनलीड में दिखेंगे। इस फिल्म की पुष्टि हो चुकी है। साजिद नाडियावाला के बैनर तले इस फिल्म की कहानी पर फिलहाल काम चल रहा है।
धूम 4
ऋतिक रोशन ने यशराज फिल्म्स की नई फिल्म साइन की। अफवाहों की मानें तो यह फिल्म धूम 4 है। हालांकि फिल्म की कास्टिंग में फिलहाल काफी बदलाव हो रहे हैं।
'शहंशाह' की रीमेक
अफवाहों की मानें तो अमिताभ बच्चन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'शहंशाह' की रीमेक में ऋतिक रोशन को फाइनल किया जा रहा है। ऋतिक अमिताभ बच्चन वाला किरदार निभाएंगे। रिपोर्ट्स ने अनुसार, ऋतिक रोशन ने भी फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी और उन्हें पसंद आई है।


Click it and Unblock the Notifications







