Hrithik Roshan की गर्लफ्रेंड पर थी सबकी नजर उधर बहन ने मोनोकिनी पहन खड़ा कर दिया बवाल

Pashmina Roshan Bold Photos: सुपरस्टार ऋतिक रोशन पिछले काफी समय से अपने रिलेशन को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। ऋतिक रोशन सालों छोटी सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। इसके साथ ही ये जोड़ी फैंस को अब काफी पसंद भी आने लगी है। इसी बीच अब ऋतिक रोशन की कजिन सिस्टर पशमीना रोशन ने फैंस का सारा का सारा अटेंशन ग्रैब कर लिया है। दरअसल, ऋतिक रोशन की कजिन बहन पशमीना रोशन ने सोशल मीडिया पर अपनी ऐसी तस्वीर फैंस के साथ शेयर कर दी है हर तरफ सिर्फ उन्ही के चर्चे हो रहे हैं।
पशमीना का बोल्ड अंदाज
पशमीना रोशन की इस तस्वीर की बात करें तो वो इस दौरान समंदर में बोट पर चिल करती दिखाई दे रही है। पीच कलर की मोनोकिनी में पशमीना रोशन हाथ हवा में लहराते हुए बिंदास अंदाज में पोज दे रही हैं। पशमीना रोशन की ये अंदाज हर किसी को अट्रैक्ट कर रहा है। इसके साथ ही कमेंट सेक्शन में हर कोई पशमीना रोशन का दीवाना दिखाई दे रहा है। नेटिजंस के साथ साथ तमाम सेलेब्स भी पशमीना रोशन के इस अंदाज की तारीफें कर रहे हैं।
ऋतिक सबा ने किया कमेंट
ऋतिक रोशन और सबा आजाद ने भी पशमीना की इस तस्वीर पर कमेंट किए हैं। बता दें कि पशमीना की ऋतिक और सबा दोनों के साथ ही काफी अच्छी बॉन्डिंग है। अक्सर सबा ऋतिक और उनकी बहन और पूरे परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती दिखाई देती हैं।
कार्तिक आर्यन संग रिलेशन की खबरें
पिछले कुछ समय पहले खबरें आईं कि अभिनेता कार्तिक आर्यन और पशमीना एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि अभी इस बारे में कार्तिक और पश्मीना ने बात नहीं की है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि ये सिर्फ कोरी अफवाहें हैं। हालांकि दोनों के ही फैंस को इनकी लव लाइफ में काफी इंट्रेस्ट है।
इश्क विश्क के रीमेक से करेंगी इंडस्ट्री में डेब्यू
आपको बता दें, कुछ महीनों पहले खबरें आईं थीं कि बॉलीवुड के जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर राजेश रोशन की बेटी पश्मीना रोशन बहुत जल्द बड़ी स्क्रीन पर अपना डेब्यू करने वाली हैं। पश्मीना, साल 2003 में रिलीज हुई शाहिद कपूर की फिल्म इश्क विश्क के सीक्वल से अपना बॉलीवुड करियर शुरू करेंगी।
सोशल मीडिया पर रहती हैं एक्टिव
बता दें कि भले पश्मीना ने भले ही बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया हो, लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें साझा कर अपने चाहने वालों को ट्रीट देती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications