जन्‍मदिन पर काम करेंगे रितिक

By Super

Hrithik Roshan
बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन शनिवार को अपना 35वां जन्मदिन मनाएंगे। पिता राकेश रोशन की नई फिल्म 'काइट्स' की शूटिंग में व्यस्त होने के कारण वे इस मौके पर मुंबई में ही होने के बावजूद कोई पार्टी नहीं देंगे।

रितिक के करीबी सूत्रों ने बताया, "फिलहाल रितिक अपने पिता की फिल्म 'काइट्स' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वे अभी भी मुंबई में ही हैं लेकिन इसके बावजूद उन्होंने कोई पार्टी नहीं रखी है।"

रितिक अपना जन्मदिन धूमधाम से क्यों नहीं मना रहे हैं यह तो वही बता सकते हैं लेकिन उनके पास धूम-धड़ाका करने की एक से अधिक वजहे हैं। एक तरह जहां उनकी फिल्म 'जोधा-अकबर' काफी सफल रही वहीं दूसरे बेटे का भी जन्म हुआ।

वर्ष 2008 इस सुपरस्टार के लिए खास तौर पर यादगार रहा क्योंकि इस वर्ष 'जोधा-अकबर' के अलावा उन्हें 'क्रेजी-4' के लिए भी सराहा गया।

नए साल में उनकी सबसे पहली फिल्म 30 जनवरी को प्रदर्शित होने वाली है। जोया अख्तर द्वारा निर्देशित इस फिल्म को 'लक बाई चांस' नाम दिया गया है। बतौर निर्देशक जोया की यह पहली फिल्म है।

जहां तक 'काइट्स' की बात है तो इस फिल्म का निर्देशन अनुराग बासु कर रहे हैं और इसे रितिक के करियर की सबसे बड़ी फिल्म माना जा रहा है। इस फिल्म में अमेरिका में रहने वाली स्पेनिश मॉडल बारबरा मोरी भी काम कर रही हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X