रामायण में राम नहीं, रावण बनेंगे ऋतिक रोशन? सीता मैया बनेंगी दीपिका पादुकोण- मधु मंटेना का मेगा बजट प्रोजेक्ट

हाल में ही खबरें आईं थी फिल्म निर्माता मधु मंटेना रामायण पर फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण को अप्रोच किए जाने की खबरें भी सामने आईं। लेकिन अब बड़ी खबर ये सामने आ रही है कि ऋतिक रोशन मधु मंटेना की रामायण में रावण का रोल निभाते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऋतिक रोशन के रावण के किरदार को निभाने की खबरें जारी है। इससे पहले कहा जा रहा था कि ऋतिक रोशन राम तो दीपिका पादुकोण सीता का रोल निभाते नजर आएंगी।

बताया जा रहा है कि ऋतिक रोशन को लेकर द्रोपदी की बातचीत चल रही थी लेकिन इस फिल्म पर बात नहीं बन पाई और प्रोजेक्ट पर देरी हो रही थी। इसके बाद मंटेना ने रामायण से जुड़ी कहानी पर फिल्म बनाने का तय किया है। अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स का कहना है कि वह रामायण आधारित फिल्म में ऋतिक रोशन को रावण के रूप में अप्रोच कर सकते हैं। खैर अभी इन खबरों पर ऑफिशियल मुहर लगनी बाकि है।

मधु मंटेना के रामायण प्रोजेक्ट को लेकर कहा जा रहा है कि वह इस फिल्म के लिए मेगा बजट रखने वाले हैं। ये फिल्म बड़े स्तर पर बनाई जाएगी जिसमें वह दीपिका और ऋतिक को लेने पर विचार कर रहे हैं।

बात हो दीपिका और ऋतिक रोशन की तो दोनों पहली बार सिद्धार्थ आनंद की फिल्म फाइटर में नजर आने वाले हैं। ऋतिक रोशन के जन्मदिन पर इस फिल्म का ऐलान हुआ। दीपिका और ऋतिक पहली बार फाइटर में स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं।

दीपिका पादुकोण सिद्धार्थ आनंद के साथ उनके बिग प्रोजेक्ट पठान में भी काम कर रही हैं। पठान में वह एक बार फिर शाहरुख खान के साथ ऑन स्क्रीन रोमांस करती नजर आएंगी।

दीपिका पादुकोण की महाभारत

दीपिका पादुकोण की महाभारत

महाभारत को लेकर कहा जा रहा है कि ये प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण द्रोपदी का रोल निभाने वाली थीं, लेकिन इसके डायरेक्टर और एक्टर किसी को भी लेकर बात नहीं बन पाई।

पर्दे पर रावण का रोल- ऋतिक रोशन vs सैफ अली खान

पर्दे पर रावण का रोल- ऋतिक रोशन vs सैफ अली खान

अगर ऋतिक रोशन रामायण आधारित फिल्म में रावण का रोल निभाते हैं तो सीधे सीधे रावण के रोल के लिए सैफ और ऋतिक के बीच टक्कर हो सकती है। दरअसल आदिपुरुष फिल्म में सैफ अली खान रावण के किरदार में नजर आएंगे।

एपिक कहानियों पर फिल्ममेकर्स की बढ़ती रूचि

एपिक कहानियों पर फिल्ममेकर्स की बढ़ती रूचि

महाभारत के बाद रामायण को लेकर चर्चा जारी है। वहीं दूसरी तरफ तान्हाजी निर्देशक ओमराउत आदिपुरुष फिल्म को भी लेकर आ रहे हैं। जिसमें प्रभास लीड रोल में श्रीराम के किरदार में दिखेंगे। तो वहीं सैफ अली खान रावण के रोल में दिख सकते हैं।

ब्रह्मास्त्र फिल्म

ब्रह्मास्त्र फिल्म

आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म को करण जौहर लेकर आ रही है। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म ब्रह्मास्त्र भी पौराणिक कहानी पर आधारित होगी।

सई रा नरसिम्हा रेड्डी

सई रा नरसिम्हा रेड्डी

साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' भी बिग बजट फिल्म थी। जिसके लिए 300 करोड़ रुपये खर्च किए गए। फिल्म दशकों साल पुरानी कहानी को लेकर बनाई गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X