जल्द शुरू होगी विक्रम वेधा के रीमेक की शूटिंग, 'गैंगस्टर' ऋतिक रोशन ने कसी कमर-जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन!
ऋतिक रोशन ने कुछ समय पहले फाइटर फिल्म से धमाका किया था। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशक बनने वाली फिल्म फाइटर में ऋतिक रोशन फुल एक्शन पैक्ड में नजर आएंगी। अब ऋतिक रोशन के फैंस के लिए नया खुशखबरी सामने आ रही है। पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो ऋतिक रोशन ने साउथ की सुपरहिट फिल्म विक्रम वेधा से हाथ मिला लिया है। जल्द ही वह इस पर काम शुरू कर देंगे।
इस रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि ऋतिक रोशन विक्रम वेधा पर इसी गर्मियों से काम शुरू कर देंगे। साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म विक्रम वेधा को पुष्कर और गायत्री की जोड़ी ने डायरेक्ट किया था। विक्रम वेधा में ऋतिक रोशन गैंगस्टार वेधा की भूमिका में नजर आएंगे।

रिपोर्ट इस बात की ओर भी इशारा करती है कि फिल्म पर ऋतिक रोशन ने फिजिकली वर्क भी शुरू कर दिया है। वह अपनी बॉडी लैंग्वेज पर काम करना भी शुरू कर दिया है। ऋतिक रोशन खुद इस किरदार को निभाने के लिए काफी एक्साइटिड हैं।
रिपोर्ट का तो ये भी कहना है कि विक्रम वेधा पर प्री प्रोडक्शन वर्क भी शुरू हो गया है। फिल्म गर्मियों में फ्लोर पर आ जाएगी। अब ऋतिक रोशन अपने बिजी शेड्यूल पर ध्यान दे रहे हैं ताकि वह डेट्स निकाल सकें और इस फिल्म को समय दे सकें।

सैफ अली खान और ऋतिक रोशन की होगी टक्कर
सैफ अली खान इस फिल्म में पुलिस अफसर विक्रम के रोल में होंगे। वहीं ऋतिक रोशन गैंगस्टर, तो दोनों एक दूसरे के अपोसिट भिड़ते नजर आएंगे।

ऋतिक रोशन बनेंगे विलन
ऐसा पहली बार ही होने जा रहा है कि ऋतिक रोशन हीरो नहीं, बल्कि विलेन बनकर फैंस को सरप्राइज करें। अगर ये रिपोर्ट सही निकलती है तो पहला मौका होगा जब ऋतिक रोशन खूंखार गैंगस्टर के रोल में दिखेंगे।

सैफ अली खान का विलेन अवतार
आजकल बॉलीवुड हीरो की रुचि विलेन किरदार में बढ़ने लगी है। सैफ अली खान खुद आदिपुरुष में रावण की भूमिका में दिखेंगे। वह इससे पहले तान्हाजी में खूंखार विलेन के रूप में नजर आ चुके हैं।

ऋतिक रोशन की एक्शन पैक्ड फिल्म
दीपिका पादुकोण के अपोसिट फिल्म फाइटर में ऋतिक रोशन फुल एक्शन अवतार में नजर आएंगे। ये फिल्म 2022 में रिलीज होगी। जिसे वॉर निर्देशक सिद्धार्थ आनंद बना रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications