शाहरूख, सलमान को भूलो, देखो ऋतिक- अर्पिता का duet डांस
सलमान खान की बहन अर्पिता खान की शादी जितनी जोरदार थी, उतनी ही दमदार रही वहां से जुड़ी खबरें। सलमान- शाहरूख की खबरों ने जहां बॉलीवुड बाजार गर्म कर दिया। वहीं, कैटरीना और सोनाक्षी भी खबरों में छाई रहीं। लेकिन इस सबसे अलग रहे एक्टर ऋतिक रोशन, जो खबरों से बेखबर दुल्हन के साथ डांस करते नजर आए।

हैदराबाद में शादी के बाद मुंबई में अर्पिता खान की रिशेप्सन में फिल्मी सितारों ने अपनी मौजूदगी दिखाई। साथ ही सब बहुत मौज-मस्ती करते दिखे। शाहरूख, सलमान, सोनाक्षी, प्रियंका, सोहैल जहां जमकर डांस करते दिखे।
वहीं ऋतिक रोशन ने अपने साथ डांस करने के लिए चुना दुल्हा और हुल्हन को। जी हां, ऋतिक रोशन अर्पिता और आयुष के साथ जम कर कदम मिलाते दिखे। ऋतिक ने तो अर्पिता के साथ डूयेट डांस भी किया। जिसे मीडिया ने अपने कैमरों में कैद कर लिया। बहरहाल, ऋतिक ब्लैक सूट पहने काफी हॉट लग रहे थे और उनकी डांसिग की तो दुनिया कायल है, इसीलिए, नो कमेट्ंस..


Click it and Unblock the Notifications