OUCH.. 'मोहनजोदड़ो' से खुश नहीं है ऋतिक रोशन.. डाइरेक्टर से भी खफा!
[गपशप] ताजा खबरों की मानें तो ऋतिक रोशन अपने आने वाली फिल्म 'मोहनजोदड़ो' को लेकर परेशान हैं। फिल्म के एक सीक्वेंस को लेकर उनके और फिल्म के निर्देशक आशुतोष गोवारिकर के बीच थोड़ी झड़प भी हो गई है। बता दें, यह वही खास सीक्वेंस है, जहां हम ऋतिक को एक 20 फुट के मगरमच्छ के साथ लड़ते देखेंगे।
मोहनजोदड़ो एक पीरियड ड्रामा लव-स्टोरी है। लिहाजा, उस वक्त को दिखाने के लिए काफी इफैक्टस और सेट्स लगाने की जरूरत पड़ रही है। अब 20 फुट के रियर मगरमच्छ से तो ऋतिक लड़ नहीं सकते, इसीलिए एक नकली रिमोट- कंट्रोल मगरमच्छ बनाया गया और बाकी सारे काम इफैक्ट्स से किए गए।
RUMOUR: पापा की फिल्म में नहीं होगें ऋतिक रोशन.. कौन करेगा REPLACE!
यह सीन भी काफी अच्छे शूट हो गए। लेकिन परेशानी तब शुरु हुई, जब सेट की तस्वीरें किसी ने सोशल मीडिया पर लीक कर दी। ट्विटर पर कई लोगों ने मगरमच्छ वाले सीन का मजाक बना दिया तो किसी ने कह दिया कि मगरमच्छ साफ नकली दिख रहा है।
इन बातों से ऋतिक परेशान हो गए और उन्होंने आशुतोष गोवारिकर से जाकर इस सीन को दुबारा शूट करने को कहा। लेकिन निर्देशक ने मना कर दिया। आशुतोष गोवारिकर ने कहा कि सोशल मीडिया के कमेंट्स के लिए वे पूरी सीन को दुबारा शूट नहीं करेंगे क्योंकि वे सीन से पूरी तरह संतुष्ट हैं।


Click it and Unblock the Notifications


