The Transpoter के रीमेक में नजर आएंगे ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ? इस फिल्ममेकर का ऐलान!

सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन अपनी शानदार बॉडी और दमदार एक्शन के लिए जाने जाते हैं। इन दोनों सितारों को फिल्म वॉर में एक साथ तगड़ा धमाका करते देखा गया था। लेकिन इस वक्त एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो कि उनके फैंस के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है। सभी जानते हैं कि ये रीमेक्स का दौर है और आए दिन किसी ना किसी फिल्म का रीमेक बनता रहता है। इस वक्त एक ऐसी ही फिल्म से इन दोनों सितारों का नाम जुड़ रहा है।
जी हां, खबरों की मानें तो एक हॉलीवुड फिल्म द ट्रांसपोर्टर के रीमेक में टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन नजर आ सकते हैं। खबरें हैं कि इस प्रोजेक्ट पर काम भी शुरु हो चुका है जो कि काफी अच्छी बात है।
ये भी पता चला है कि इस फिल्म को विशाल राणा बनाने जा रहे हैं और इसको लेकर वो काफी सीरियस हैं। हालांकि इस फिल्म का आधिकारिक ऐलान कब होगा इसको लेकर फैंस उत्सुक हैं और देखने वाली बात होगी कि वो किस तरह से इसको बनाते हैं।
विशाल ने इंटरव्यू के दौरान कहा था, ''हम बहुत सी कहानियां सुन चुके हैं और ज्यादातर हम नए लेखकों को मौता देना चाहते हैं। मुझे सबसे ज्यादा एक्शन फिल्में पसंद हैं इसलिए मैं द ट्रांसपोर्टर का रीमेक बना रहा हूं।''
इसके अलावा उन्होने बताया है कि उनको ट्रांसपोर्टर के आधिकारिक राइट्स मिल गए हैं और अब देखना ये है कि फिल्म कब फ्लोर पर आती है। उन्होने खुलासा करते हुए ये भी कहा था कि वो इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशनको कास्ट करना चाहते हैं। बता दें कि सुपरस्टार ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ अपनी अपनी फिल्मों को लेकर बिजी हैं और लगातार अपना काम कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications