..................... Hrithik Roshan and Saif Ali khan's Vikram Vedha will be release on 30 September 2022? इस दिन रिलीज होगी विक्रम वेधा? ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की दमदार फिल्म! - Hindi Filmibeat

इस दिन रिलीज होगी विक्रम वेधा? ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की दमदार फिल्म!

दमदार फिल्म 'विक्रम वेधा' को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही है। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। अभी तक फिल्म की शूटिंग अबु धाबी में चल रही थी और ये शेड्यूल करीब 27 दिन का था। दूसरा शेड्यूल सैफ अली खान के साथ लखनऊ में शुरू हो गया है। लेकिन इस वक्त इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इस खबर का इंतजार फैंस को लंबे समय से थे।

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक सैफ अली खान और ऋतिक रोशन की ये फिल्म 30 सितंबर, 2022 को वैश्विक स्तर पर बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। इस खबर के साथ है लोग अगले साल के इंतजार में हैं।

vikram vedha, hrithik roshan, saif ali khan, विक्रम वेधा, ऋतिक रोशन, सैफ अली खान

फिल्म में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा अभिनेत्री राधिका आप्टे भी फिल्म का हिस्सा होंगी जो कि एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं है।

पुष्कर और गायत्री

पुष्कर और गायत्री

पुष्कर और गायत्री, जो कि फिल्म के मूल लेखक और निर्देशक हैं, हिंदी रीमेक को भी निर्देशित कर रहे हैं। सैफ अली खान फ़िल्म में पुलिस अधिकारी विक्रम की भूमिका में ऋतिक रोशन के ऑपोजिट नज़र आएंगे। ऐसे में इस फिल्म में उन्हें एक साथ देखना काफी रोमांचक होने वाला है!

डिजिटल डेब्यू के लिए भी तैयार हैं

डिजिटल डेब्यू के लिए भी तैयार हैं

ऋतिक रोशन इसके अलावा अभिनेता अपने डिजिटल डेब्यू के लिए भी तैयार हैं और साथ ही, दीपिका पादुकोण के साथ सिद्धार्थ आनंद की फ़िल्म 'फाइटर' के रूप में एक अन्य बड़ी फिल्म उनके पास है। ये फिल्म पुलिस अधिकारी की कहानी बताती है जो एक समान रूप से गैंगस्टर का पता लगाने और उसे मारने के लिए निकल पड़ता है।

रीमेक है

रीमेक है

मूल तमिल ब्लॉकबस्टर में आर. माधवन और विजय सेतुपति ने मुख्य भूमिकाएँ निभाईं। साउथ में इस फिल्म को काफी प्यार दिया गया था।

कितने रिकॉर्ड बनाती है

कितने रिकॉर्ड बनाती है

सैफ अली खान और ऋतिक रोशन इसके पहले ऐसे साथ नहीं नजर आए हैं। आने वाले साल में ये फिल्म कितने रिकॉर्ड बनाती है ये तो समय ही तय करेगा।

निगेटिव रोल्स में धमाका करने वाले हैं

निगेटिव रोल्स में धमाका करने वाले हैं

सुपरस्टार ऋतिक रोशन इसके अलावा अपनी दूसरी फिल्मों को लेकर बिजी हैं। सैफ अली खान भी कई निगेटिव रोल्स में धमाका करने वाले हैं और आदिपुरुष उनमें से एक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X