Hrithik Roshan और Saba Azad की शादी को लेकर आई सबसे तगड़ी अपडेट? सुपरस्टार इस साल बनेंगे दूल्हा!

hrithik rosha, saba azad

सुजैन खान से तलाक के बाद सुपरस्टार ऋतिक रोशन का नाम लगातार सबा आजाद से जुड़ रहा है और अभिनेता अक्सर उनके साथ स्पॉट किए जाते हैँ। लेकिन इस वक्त ऋतिक रोशन के फैंस के लिए एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो कि काफी चौकाने वाली है। पता चला है कि दोनों सितारे काफी जल्दी शादी के बंधन में बंधने वाले हैँ। जी हां, ऋतिक रोशन फिलहाल अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ काफी खुश हैं।

इस वक्त एक वायरल ट्वीट ने ऐसी बात को हवा दे दी है जो कि सभी को खुश करने वाली है। इस ट्वीट के मुताबिक ऋतिक और लबा रिलेशन को अगले स्तर पर ले जाने का प्लान बना रहे हैं।

इस ट्वीट के मुताबिक, ऋतिक रोशन नवंबर 2023 में सबा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है क्योंकि न तो ऋतिक और न ही सबा ने ट्वीट पर कोई प्रतिक्रिया दी है।

लेकिन फैंस जानना चाहते हैं कि इस पोस्ट में कितनी सच्चाई है। अब इसका पता तब ही चलेगा जब ऋतिक रोशन और सबा आजाद में से कोई इसको लेकर ऐलान करेगा।

वायरल होते हैं वीडियो

ऋतिक रोशन और सबा आजाद एक दूसरे के साथ अक्सर रोमांटिक होते रहते हैं और हाल ही में एक वीडियो सीधे एयरपोर्ट से वायरल हुआ था। इस वीडियो में आपने देखा था कि कार के अंदर सबा को ऋतिक ने लिपलॉक किया था।

हालांकि दोनों के फैंस ने पैपराजी को इस हरकत करने पर बुरी तरह से लताड़ लगाई थी। वर्कफ्रंट पर ऋतिक रोशन फाइटर को लेकर बिजी हैं और इस साल फिल्म रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं।

Read more about: hrithik rosha saba azad
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X