इंटरनेट पर मची खलबली! दीपिका और ऋतिक की केमिस्ट्री देख पिघला फैंस का दिल

Hrithik Roshan and Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म फाइटर को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों स्टार का हॉट अवतार इस फिल्म में देखने को मिलेगा इसके चलते फिल्म को लेकर फैंस के बीच एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। हाल ही में फिल्म का दूसरा गाना रिलीज हुआ है। इस गाने को रिलीज के साथ ही इंटरनेट पर ऋतिक और दीपिका की कुछ तस्वीरे तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को देख हर किसी के पसीने छुट जाएंगे।
दीपिका और ऋतिक का हॉट अवतार-
ऋतिक रोशन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'फाइटर' 25 जनवरी 2024 को थिएटर्स में रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म के टीजर ने पहले ही किक देने वाली एक्शन से भरपूर दुनिया की एक झलक दिखा दी है और दर्शकों को एक्साइटेड कर दिया है।
फिल्म फाइटर का पहला गाना बेस्ट पार्टी एंथम 'शेर खुल गए' रिलीज हो चुका है। गाना दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है, खुलकर फैंस इस गाने पर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
इसी के साथ अब मेकर्स ने फिल्म का दूसरा गाना 'इश्क जैसा कुछ' भी रिलीज कर दिया है। इन शानदार गाने में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की शानदार केमिस्ट्री ने दर्शको का दिल जीत लिया है।
यह गाना रिलीज होते ही सुर्खियां बटोर रहा है। इसकी वजह है ऋतिक और दीपिका की सिजलिंग केमिस्ट्री, उनके डांस मूव्स और साथ ही दीपिका का ब्लैक बिकीनी अवतार। गाने का म्यूजिक भी कमाल का है, जिसकी फैंस तारीफ कर रहे हैं।
दोनों का ऑनस्क्रीन रोमांस फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है। ऋतिक और दीपिका की जबरदस्त जोड़ी के साथ साथ गाने में जिस तरीके से खूबसूरत नजारे दिखाए गए हैं वह दर्शकों के दिलों में उतर गया है।
दीपिका और ऋतिक की फिल्म फाइटर-
सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन और वायकॉम18 स्टूडियोज और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले बनी फिल्म 'फाइटर' एक्शन स्टोरीटेलिंग में क्रांति लाने के लिए तैयार है। यह फिल्म दिल दहला देने वाले एक्शन सीन्स और देशभक्ति की भावना को पेश करती है। फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण लीड किरदार अदा करते नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications



