इंशाअल्लाह से जुड़ी बड़ी खबर, सलमान को रिप्लेस करेंगे ऋतिक रोशन, War के बाद तैयारी !
सुपर 30 के बाद ऋतिक रोशन की डिमांड बढ़ी है। एक बार फिर से वह कई बड़े निर्माता और निर्देशक की पसंद बन गए हैं। दूसरी तरफ ऋतिक की वॅार भी इस साल की सुपरहिट फिल्मों में से एक मानी जा रही है। ऐसे में संजय लीला भंसाली की इंशाअल्लाह के लिए भी ऋतिक का नाम तय माना जा रहा है।
संजय लीला भंसाली की पहली पसंद इस फिल्म के लिए सलमान खान रहे हैं। लेकिन सलमान ने इस प्रोजेक्ट से किन्हीं कारणों से खुद को पीछे हटा लिया।

ऐसे में संजय लीला भंसाली किसी नए स्टार्स के साथ इंशाअल्लाह को आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं। वह फिल्म के लिए किसी सुपरस्टार का चेहरा तलाश रहे हैं। ऋतिक से पहले रणवीर सिंह का नाम भी इंशाअल्लाह के लिए चर्चा में बना हुआ है। सलमान पूरे 20 साल बाद भंसाली के साथ इंशाअल्लाह करने वाले थे। हालांकि ऐसा हो नहीं पाया और अभी तक इसके ना होने की तय जानकारी भी सामने नहीं आयी है।
गौरतलब है कि ऋतिक की कास्टिंग को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आयी है।इस फिल्म की लेटेस्ट जानकारी अनुसार इस का पहला शेड्यूल फ्लोरिडा,ऑरलैंडो नहीं बल्कि वाराणसी में शूट किया जाएगा। वाराणसी के बाद इंशाअल्लाह की टीम फ्लोरिडा जाएगी। वहां पर आगे का काम किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications