अग्निपथ में रितिक-प्रियंका का लिपलॉक

Krissh
साल 2006 में एक फिल्म आयी थी 'कृष'। जिसमें जोड़ी थी रितिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा की जिन्होंने सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचा दिया था। फिल्म जबरदस्त हिट हुई थी और लोगों ने दोनों को पसंद भी किया था। एक लंबे अरसे के बाद से ये दोनों सितारे फिर से पर्दे पर दिखायी देने वाले हैं। इन दोनों को साथ लेकर आ रहे है धर्मा प्रोडक्शन के मालिक करन जौहर। जो अपने पापा की नेशनल अवार्ड विनिंग फिल्म अग्निपथ की रीमेक बना रहे हैं।

अंदर की खबर रखने वालों का कहना है कि इस फिल्म में रितिक और प्रियंका के बीच जबरदस्त इंटिमेट सींस फिल्माये गये हैं। दोनों के बीच में लिप-लॉक सींस भी है। जिसे देखकर लोग पानी-पानी हो जायेगें, ऐसा दावा किया जा रहा है। वैसे भी रितिक की हर फिल्म में एक लिपलॉक सींन होना आम बात हो गयी है।

'काइट्स' में जहां बारबरा मोरी के साथ उन्हें इंटिमेट होते देखा गया वहीं जोया अख्तर की हालिया हिट फिल्म 'जिन्दगी ना मिलेगी दोबारा'में भी उनका और कैटरीना कैफ का लिपलॉक सीन था लेकिन जहां 'काइट्स' ने लोगों का रूलाया वहीं 'जिन्दगी ना मिलेगी दोबारा'को लोगों ने काफी पसंद किया । वैसे इस मामले में प्रियंका चोपड़ा भी पीछे नहीं है, उन्होंने भी अपनी हालिया फिल्मों अंजाना-अंजानी, सात खून माफ में जबरदस्त गर्मा-गर्म सींस दिये थे। ये बात और है कि ये फिल्में हॉट होने के बाद भी चली नहीं।

कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि करण जौहर ने अपनी फिल्म अग्निपथ में हर मसाला डालने की कोशिश की है। देखते है पर्दे पर ये क्या धमाल करती है। फिल्म के डायरेक्टर करण मल्होत्रा है, फिल्म जनवरी 2012 में प्रदर्शित होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X