अपने हर 'बच्चे' से बराबर प्यार करते हैं रितिक

वे कड़ी मेहनत करते हैं। फिल्में उनके लिए उनके बच्चे की तरह हैं। हर बच्चे से वह बराबर प्यार करते हैं। रितिक मानते हैं कि उन्होंने अपने करियर में कुछ गलत निर्णय लिये हैं, जिसकी वजह से उन्हें नाकामयाबी मिली है। पर वे खुद को एक्टर के रूप में स्थापित करना चाहते हैं। वे मानते हैं कि रिस्क लेना कई बार उनके लिए घाटे का सौदा होता है।
फिर भी वह वह गुजारिश जैसी कठिन फिल्में करते रहना चाहते हैं, ताकि वे खुद को एक्सप्लोर कर सकें। वे मानते हैं कि यही वो वक्त है जब वो अपना बेहतरीन दे सकते हैं। कुछ सालों के बाद इंडस्ट्री से हर कोई आउट हो जाता है। फिलवक्त रितिक स्टार प्लस के डांसिंग शो 'जस्ट डांस' की शूटिंग में और फिल्म 'अग्निपथ' की शूटिंग में व्यस्त हैं.


Click it and Unblock the Notifications