'बारबरा मोरी से कोई रिश्ता नही'
पिछले दिनों आई खबरों पर विराम लगाते हुए अभिनेता रितिक रोशन ने कहा है बारबरा मोरी से उनका कोई रिश्ता नही है वे केवल एक सहयोगी कलकार है, इससे ज्यादा कुछ नही है।
फिल्म काईट्स में दोनो ने एक साथ काम किया है। कहा जा रहा था कि उन दोनों के बीच चल रहे रोमांस की वजह से रितिक की पत्नी सुजैन घर छोड़कर चली गई थी।
बाद में सुजैन ने मीडिया से कहा कि घर में मरम्मत का काम होने की वजह से घर छोड़कर अपने मां बाप के घर पर गई थी न कि रितिक से नाराज होकर।
हालांकि कांस फिल्म समारोह में भी रितक अपनी पत्नी के साथ नजर न आकर बारबरा मोरी के साथ ही नजर आए थे। इस पर रितिक का कहना था कि फिल्म के प्रचार के लिए ऐसा करना जरूरी था।
हमे भी यही लगता है कि फिल्म को प्रचारित करने के लिए राकेश रोशन ने यह फंडा अपनाया है।


Click it and Unblock the Notifications