रितिक-ऐश्वर्या की जोड़ी क्या खूब है!
रितिक रोशन और ऐश्वर्या राय की जोड़ी पहली बार फिल्म धूम 2 से बनी। उन दोनों की स्क्रीन केमिस्ट्री लोगों को भा गई। फिर आशुतोष गोवारीकर ने फिल्म जोधा अकबर में दोनों को पेश किया।
उन दोनों की जबरदस्त जोड़ी को लेकर कई फिल्मकार फिल्म बनाने की सोच रहें है। इस कड़ी में संजय लीला भंसाली की फिल्म गुजारिश का नाम लिया जा सकता है। फिल्म की शुटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार,'' दोनों को स्क्रीन पर देखना एक सुखद संयोग है। वे एक साथ बहुत खुबसूरत लगतें है।
कहा जा रहा है कि फिल्म धूम 2 के समय दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई थी जो आज भी कायम है। यही वजह है कि दोनों जब भी स्क्रीन पर होते है तो जल्दी से शॉट ओके हो जाता है।
aishwarya rai ऐश्वर्या राय गुजारिश जोधा अकबर धूम 2 बॉलीवुड रितिक रोशन संजय लीला भंसाली bollywood guzaarish hrithik roshan sanjay leela bhansali


Click it and Unblock the Notifications