पापा का घर छोड़ेंगे रितिक

By Staff

रितिक रोशन और उनकी पत्नी सुजैन खान अब राकेश रोशन का घर छोड़कर दूसरी जगह शिफ्ट करने की तैयारी में हैं। दरअसल रितिक और उनकी पत्नी राकेश के साथ रहने में स्वतंत्र महसूस नहीं करते यही कारण है कि दोनों काफी दिनों से एक अच्छा प्लॉट ढूंढ़ रहे थे जो उन्हें जुहु में मिल गया है। वैसे इसका एक कारण बारबरा मोरी भी बताई जा रही हैं।

दरअसल फिलहाल रितिक अपने पिता के ठीक नीचे वाले अपार्टमेंट में अपनी पत्नी सुजैन और दोनों बेटों के साथ रहते हैं और उनके नीचे वाले अपार्टमेंट में उनकी बहन सुनैना रहती हैं। ऐसे में रितिक के हर मामले में उनका परिवार अपनी राय देता है जो उन्हें पसंद नहीं।

कहा जाता है कि रितिक और राकेश के बीच कई मामलों को लेकर विवाद है। इनमें एक प्रमुख कारण तो बारबरा मोरी ही है। राकेश रितिक की बारबरा से दोस्ती पसंद नहीं करते हैं और कोशिश करते हैं कि रितिक उनसे दूर रहें, ज़ाहिर है रितिक यह कैसे बर्दाश्त कर सकते हैं।

खैर अब रितिक ने जुहू में 45 करोड़ रुपये में एक प्लॉट खरीद लिया है जहां वह अपना बंग्ला बनवाएंगे लेकिन जब पापा राकेश रोशन से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ कह दिया कि रितिक कहीं नहीं जा रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X