रितिक-सुजैन का प्रेम बरकरार है!
रितिक रोशन ने उन खबरों का खंडन किया है कि उनके और उनकी पत्नी सुजैन के बीच बारबरा मोरी आ गई है जिसकी वजह से सुजैन घर छोड़कर चली गई है।
रितिक ने कहा कि सुजैन अपने घर जरूर गई थी लेकिन इसकी वजह हमारे बीच कोई लड़ाई नही थी बल्कि मेरे घर में मरम्मत चल रही थी जिसकी वजह से कुछ दिनों के लिए उसे वहां रहना पड़ा।
फिल्म काइट्स के निर्देशक अनुराग बासू ने भी उनके समर्थन में कहा के रितिक और बारबरा मोरी के बीच कोई रोमांस नही चल रहा है। दोनों ने फिल्म में बेहतरीन काम किया है और इसके अलावा दोनों के बीच कोई ऐसी खिचड़ी नही पक रही है।
फिलहाल रितिक अपने दोनों बेटो रेहान और रिधान के साथ पिकनिक मना रहे है।


Click it and Unblock the Notifications