'हाउसफुल' में सानिया-शोएब की कहानी !

By Jaya Nigam

Sania Mirza, Shoaib Malik
सानिया-शोएब की शादी का मसला इस समय एक राष्ट्रीय मुद्दा बन चुका है। भारत - पाकिस्तान की जनता के दिलों के तारों के इस मसले ने बड़ी शिद्दत से छेड़ा हुआ है। अब ये संयोग ही है कि ठीक इसी वक्त दोनों की जिंदगी से मिलती-जुलती कोई कहानी भी बड़े पर्दे पर आ जाए।

ऐसा संयोग सचमुच हो गया है। फिल्म निर्देशक साजिद खान की आने वाली फिल्म हाउसफुल की कहानी इन दोनों सेलेब्रिटी के निजी जीवन के विवाद से काफी समानता रखती है। साजिद की इस फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं। इसके अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री दापिका पादुकोण और जिया खान भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। वैसे हिन्दी सिने जगत में ऐसे अजीब संयोग होते रहे हैं।

अक्षय कुमार की 'हाउसफुल' पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी शोएब मलिक और भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा की असल जिंदगी की कहानी से मेल खाती है। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के साथ शादी से ऐन पहले जिस तरह पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अपनी पहली पत्नी आयशा सिद्दीकी की वजह से विवादों में घिर गए उसी तरह फिल्म 'हाउसफुल' में दीपिका पादुकोण के साथ अक्षय की शादी से पहले जिया खान उनकी पहली पत्नी होने का दावा ठोकती हैं।

इस समले पर जब अक्षय से पूछा गया तो उन्होने कहा, "मैंने इस बारे में नहीं सोचा, अब आप इस ओर संकेत कर रहे हैं तो मुझे लगता है कि इसमें समानता है। दरअसल इस फिल्म में तीन महिलाएं हैं, जो मेरी पत्नी होने का दावा करती है।"

हालांकि फिल्म के निर्देशक साजिद खान कहते हैं , "मैं इसके अलावा और क्या कह सकता हूं कि यह जीवन द्वारा कला का अनुकरण किए जाने का एक मामला है। फिल्म में ऐसा दृश्य है जब अक्षय कुमार की शादी के दौरान एक अन्य महिला उनकी पत्नी होने का दावा कर बाधा डालती है।.. लेकिन मैं यह कहना चाहता हूं कि यह सिर्फ एक संयोग है। मैंने इस फिल्म की कहानी दो साल पहले लिखी थी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X