'चुपके चुपके' की रीमेक है हाउसफुल
ब्लू में खतरनाक स्टंट करने के बाद अक्षय कुमार साजिद खान की हाउसफुल की शूटिंग पूरी कर चुके है। कहा जा रहा है कि कई बड़े सितारों वाली हाउसफुल फिल्म 'चुपके चुपके' का रीमेक है जो सत्तर के दशक में आई थी। इस फिल्म में धर्मेद्र, अमिताभ बच्चन, शर्मिला टैगोर और जया बच्चन ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
फिल्म में दीपिका पादूकोण, लारा दत्ता, जिया खान, मलाइका अरोरा खान जैसी अभिनेत्रियों के साथ अर्जुन रामपाल, रितेश देशमुख और रंधीर कपूर जैसे अभिनेता काम कर रहें है।
चुपके चुपके और हाउसफुल में एक ही समानता दिख रही है वह एक गलत पहचान से उपजी कामेडी। अक्षय कुमार काफी खुश है कि उन्हें फिल्म में अच्छी कामेडी करने का मौका मिला है।
akshay kumar arjun rampal अक्षय कुमार जिया खान दीपिका पादूकोण लारा दत्ता साजिद खान हाउसफुल deepika padukone housefull jiah khan lara dutta malaika arora riteish deshmukh sajid khan


Click it and Unblock the Notifications