अक्षय कुमार का BANG ON प्लान....बाहुबली को दीवाली पर रौंदेंगे!
अक्षय कुमार स्टारर हाउसफुल 4 की तैयारी धमाकेदार तरीके से शुरू हो चुकी है। और अब खबर है कि फिल्म का बजट काफी बड़ा हो चुका है। माना जा रहा है कि फिल्म में स्पेशल इफेक्ट्स के लिए 75 करोड़ का बजट दिया गया है। यानि कि फिल्म लगभग 150 करोड़ में तैयार होगी।
इस बात को कंफर्म करते हुए प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने कहा कि हम बाहुबली से टक्कर लेने जा रहे हैं तो तैयारी भी करेंगे। हाउसफुल 4 बॉलीवुड का पहला पुनर्जन्म - कॉमेडी - ड्रामा होगी।

गौरतलब है कि काफी समय पहले एक प्रमोशन के दौरान, अक्षय कुमार ने कहा था कि बाहुबली ने हमें काफी कुछ सिखाया भी है और कुछ नया करने की हिम्मत भी दी है।
और अब अक्षय अपनी हाउसफुल 4 में इसी हिम्मत का इस्तेमाल करने वाले हैं। फिल्म दो भाग में बंटी हैं और पुनर्जन्म पर आधारित कॉमेडी है। जहां पिछला जन्म बाहुबली की सदी का है और नया जन्म इस सदी का।
वाकई फिल्म में मज़ा तो आने वाला है और उम्मीद है कि फिल्म हर रिकॉर्ड तोड़कर अक्षय को भी बॉलीवुड का किंग बना दे।


Click it and Unblock the Notifications