#FunnyReview: हाउसफुल 3, बुरा कहो...भला कहो...आखिरी सीन तक सुपरहिट!
हाउसफुल 3 रिलीज़ हो चुकी है और हमेशा की तरह क्रिटिक्स भले ही फिल्म को कितना भी लताड़ें लेकिन फिल्म देखकर दर्शकों को मज़ा काफी आएगा।
जी हां, फिल्म का पूरा रिव्यू तो हम आपको दे ही चुके थे। पढ़िए यहां--->[हाउसफुल 3 रिव्यू - 5 * अक्षय] लेकिन अब बात करते हैं फिल्म के हंसी मीटर की। यानि कि फिल्म में हंसी आई या नहीं आई।
तो जनाब सुनिए कि फिल्म में आप हंसते हंसते लोटपोट हो जाएंगे। भले ही आप कहेंगे कि क्या बेवकूफी, क्या बेतुका जोक है। फिर भी अक्षय कुमार स्क्रीन पर आएंगे एक चेहरा बनाएंगे और आप फिर हंसने लग जाएंगे।
कुल मिलाकर बात ये है कि भले ही हाउसफुल 3 में कुछ भी नया नहीं है लेकिन फिर भी फिल्म एक खास दर्शक वर्ग को इंटरटेन करेगी। और अगर आपको फिल्म में इंटरटेनमेंट नहीं मिल रहा है तो भी आपको अगल बगल से काफी इंटरटेनमेंट मिल जाएगा।
हाउसफुल 3 के इस Funny Review में जानिए वो मज़ेदार एंगल जो आपको शायद कर दें हाउसफुल 3 में इंटरटेन -


Click it and Unblock the Notifications
