मल्लिका ने लास्ट मेट्रो से दिया बिप्स को धक्का

सूत्रों की माने तो बिप्स के नाम पर पहले ही मोहर लग चुकी थी। इतना ही नहीं उन्हें इस फिल्म की स्क्रिप्ट भी पसंद आ गयी थी लेकिन फिर ना जाने क्या हुआ और बिप्स को इस फिल्म से हया दिया गया और मल्लिका को इस ट्रेन में बिठा दिया गया। पता नहीं मल्लिका ने फिल्म के प्रोड्यसर या डायरेक्टर पर क्या काला जादू किया कि उन्होंने मल्लिका को इस फिल्म के लिए साइन कर लिया।
वैसे इस घटना के लिए यह चर्चा आ रही है कि इस फिल्म में हिरोईन का किरदार पंजाबी लड़की का है। फिल्म की टीम को यह लगा कि बिप्स की जगह मल्लिका इस रोल को अच्छी तरह से निभा सकती हैं। यही वजह है कि बिपाशा को लेने का आईडिया क्वीट कर दिया गया।
वैसे बिप्स बॉलीवुड में बदले लेने के लिए मशहूर हैं और जिस तरह से मल्लिका ने बिपाशा को मेट्रो से धक्का दिया है देखें आगे ये बंगाली बाला किस तरह से अपना बदला पूरा करती हैं। इस फिल्म के सीक्वल के लिए अभय देओल से बात की गयी थी लेकिन जब अभय ने मना कर दिया तो विवेक को लिया।


Click it and Unblock the Notifications