हाट किसिंग सीन.....
बालीवुड में यूं तो ऐसे कई किस्से उछाल भरते रहते हैं मगर इन दिनों जो खबरों की खबर बने हुए हैं वह हैं संजय गढवी की फिल्म 'किडनैप" का संजय दत्त और विद्या मालवदे के बीच का हॉट किसिंग सीन, जो दर्शकों की पहुंच से दूर हैं। क्यों ? क्योंकि फिल्म रिलीज़ होने से पहले ही इस सीन को फिल्म से निकाल बाहर कर दिया गया था।
अब जब वह सीन ही फिल्म से निकाल बाहर कर दिया गया हो उसके बारे में क्या कहना। यही नहीं फिल्म भी बुरी तरह से पिट चुकी है और दर्शकों के ज़ेहन से बाहर जा चुकी है मगर फिर भी मुद्दा गर्म बना हुआ है और इसकी वजह है मान्यता दत्त यानी कि मिसेस संजय दत्त।
विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार मान्यता के कारण इस खूबसूरत शॉट (निर्देशक के अनुसार) को फिल्म से निकाल बाहर कर दिया गया। हालांकि इसे लेकर अब भी अलग अलग लोगों की अलग अलग राय है।
फिल्म के निर्देशक संजय के अनुसार यह सीन फिल्म के अनुरूप नहीं था। उनका कहना है कि कोई भी माता पिता भले ही कितने दिनो बाद क्यों ना एक दुसरे से मिले हों मगर वह अपने जज़्बात उस वक़्त नहीं ज़ाहिर कर सकते जब उनका बच्चा किडनैप हो गया हो।
जब मान्यता से इस बारे में बात की गई तो उस पर अधिक टिप्पणी ना करते हुए उन्होंने कहा कि वह संजू के कामों में कभी दखल नहीं देती हैं। अगर उन्हें यह सीन निकलवाना ही होता तो वह तब कहती जब यह सीन फिल्माया गया था।


Click it and Unblock the Notifications