तलाक के बाद इस हसीना से हुआ Honey Singh को प्यार? एक दूसरे का हाथ थामे आए नजर

Yo Yo Honey Singh

मशहूर गायक और रैपर हनी सिंह हमेशा किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। उनकी गायकी का अंदाज, उन्हें बाकियों से अलग बनाता है। लेकिन, पिछले कुछ समय से हनी सिंह अपनी प्रोफेशनल जिंदगी के अलावा निजी जिंदगी की वजह से भी खबरों में बने रहते हैं। इसी साल हनी सिंह ने अपनी पत्नी शालिनी तलवार के साथ तलाक लिया था और अब कहा जा रहा है कि वो टीना थडानी के साथ रिलेशनशिप में हैं।

कई मीडिया रिपोर्ट की मानें तो हनी सिंह की तलाक की वजह उनका अफेयर ही था। तलाक के दौरान भी ऐसी खबरें मीडिया में छाई हुई थी लेकिन अब पहली बार हनी सिंह अपनी कथित गर्लफ्रेंड के साथ इवेंट में हाथ थामे नजर आए। हनी सिंह को अब अभिनेत्री टीना थडानी से प्यार हो गया है। दोनों साथ-साथ स्पॉट किए गए।

कथित गर्लफ्रेंड टीना थडानी के साथ हनी सिंह का वीडियो इंस्टेंट बॉलीवुड (instantbollywood) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में हनी सिंह टीना थडानी का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। यह वीडियो दिल्ली के एक इवेंट का बताया जा रहा है। पहली बार हनी सिंह और टीना थडानी साथ नजर आए हैं।

इस वीडियो में हनी सिंह और टीना ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं। हनी सिंह ने जहां ब्लैक सूट पहन रखा है वहीं, टीना हाई स्लिट बॉडीकॉन आउटफिट में नजर आ रही हैं। दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़ कर वीडियो में चलते हुए नजर आ रहे हैं। कई यूजर्स ने हनी सिंह और टीना की जोड़ी की तारीफ की है। वहीं, कई यूजर्स को हनी सिंह का वापस पुराने अवतार में नजर आना पसंद आ रहा है।

बता दें कि, टीना थडानी एक्ट्रेस और मॉडल हैं। टीना और हनी सिंह साथ-साथ 'पेरिस का ट्रिप' गाने में भी नजर आ चुके हैं। इसी गाने के बाद दोनों की नजदीकियों के बढ़ने के कयास लगाए जा रहे हैं और अब आखिरकार हनी सिंह और टीना थडानी साथ-साथ भी नजर आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X