'शाहरूख के साथ परर्फोम किया है, अब सलमान भाई के साथ करना चाहता हूं..'
[गपशप] रैपर हनी सिंह, जो कि पिछले एक साल लाइमलाइट से काफी दूर रहे हैं, अब एक बार फिर स्टेज पर धमाल मचाने वाले हैं। जी हां, दुबई में होने वाले TOIFA में हनी सिंह परर्फोम करने वाले हैं। हनी सिंह का कहना है कि उन्हें उम्मीद है इस दौरान वे सलमान खान के साथ भी बातचीत कर पाएंगे।
जी हां, हनी सिंह अब तक शाहरूख खान, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन जैसे सुपरस्टार के साथ काम कर चुके हैं, लेकिन उन्हें अब तक सलमान खान के साथ काम करने का मौका नहीं मिला हैं।
''ईद को हम सब सलमान खान की फिल्म सुल्तान देखेंगे..''
लिहाजा, हनी सिंह ने कहा- 'मैंने शाहरूख खान, जैकलीन फर्नांडीस के साथ परर्फोम किया है.. लेकिन सलमान भाई के साथ कभी नहीं किया। इसीलिए मैं उम्मीद करता हूं कि यह मौका मुझे जल्द मिलेगा।'
बता दें, 18 मार्च को होने वाले TOIFA कार्यक्रम में करीना कपूर खान, अर्जुन कपूर, वरूण धवन, रणवीर सिंह समेत कई बॉलीवुड सितारे नजर आने वाले हैं। बहरहाल, इसी सितारों की भीड़ में उम्मीद करते हैं कि हनी सिंह की ख्वाहिश भी पूरी हो जाए।
यहां देखते हैं सलमान खान की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications













