SHOCK: जब आपस में भिड़ गए दो सुपरस्टार.. सबके सामने की हाथापाई!
[गपशप] जी हां.. हम बात कर रहे हैं रैप की दुनिया के दो सुपरस्टार यो यो हनी सिंह और बादशाह की.. म्यूजिक इंडस्ट्री में दोनों ने ही अपनी अपनी अहम जगह बनाई है। इन दो दिग्गजों ने साथ में मिलकर अपने गानों से पंजाबी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक दर्शकों के दिल पर राज किया।
लेकिन अब इनके बीच ऐसी लकीर आई है, जो दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है। कंपिटिशन के इस जमाने में एक दूसरे के दुश्मन बन चुके हनी सिंह और बादशाह ने हाल ही में एक पार्टी के दौरान फिर से झड़प कर ली है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह एक प्राइवेट पार्टी थी, जहां ये दोनों भी मौजूद थे।
VIRAL: ऋतिक रोशन- कंगना की पुरानी वीडियो.. अचानक ही हो गई वायरल!
पार्टी में अचानक ही दोनों रैपर के बीच किसी को बात लेकर कहासुनी हो गई और बात बढ़ते बढ़ते हाथापाई तक पहुंच गई। फिर वहां मौजूद लोगों ने दोनों को शांत करने की कोशिश की।
याद दिला दें, हाल ही में हनी सिंह ने अपनी आने वाली फिल्म 'जोरावर' के ट्रेलर लांच पर बादशाह की तुलना नैनो कार से की थी। वैसे सिर्फ हनी सिंह और बादशाह की ही लड़ाई ऐसी नहीं.. बल्कि बॉलीवुड में कई सितारों के बीच ऐसा रिश्ता बन चुका है कि वे एक दूसरे की शक्ल भी देखना नहीं चाहते।
यहां देखें किनके किनके बीच है बॉलीवुड की बिग फाइट-


Click it and Unblock the Notifications

