हिमेश के जरिये सलमान करेगें शाहरूख का शिकार

सभी जानते हैं कि सबको किंग खान की 'रॉ वन' का इंतजार है, इसके प्रमोशन के लिए किंग खान ने दिन-रात एक किया हुआ है, थोड़ी बहुत चर्चा इस फिल्म के साथ प्रदर्शित हो रही फिल्म हेमामालिनी निर्मित फिल्म 'टेल मी ओ खुदा' की हो रही है क्योंकि इस फिल्म के साथ हेमा जी का नाम जुड़ा हुआ है। लेकिन हिमेश की फिल्म भी पर्दे पर आयेगी ये तो सलमान के जरिये ही लोगों को पता चला है।
वैसे आपको बता दें कि नई प्रतिभाओं को अपनी फिल्म में मौका देने के लिए मशहूर सलमान खान का हिमेश प्रेम आज का नहीं है बल्कि ये याराना साल 2003 का है। जब सलमान की फिल्म 'तेरे नाम 'ने फिल्मी दुनिया में हलचल मचा दी थी। फिल्म का संगीत हिमेश रेशमिया ने दिया था जिसके बाद हिमेश रातों-रात स्टार बन गये थे। उन्हें यह फिल्म सलमान के ही कारण मिली थी। लेकिन कहते हैं ना कि इज्जत भी सबको पचती नहीं है। इसलिए अपनी इस सफलता को हिमेश भी पचा नहीं पाये और सपनों के आकाश में उड़ना शुरू कर दिया।
अपने आप को ऑलराउंडर समझने वाले हिमेश रेशमिया को लगा कि वो भी सलमान खान की तरह हीरो बन सकते है, सो उन्होंने फिल्मों में हाथ आजमा लिया लेकिन भारत की जनता उनमें से हैं जो अगर लोगों को पलकों पर बिठाती हैं तो वो बहुत जल्द लोगों को निगाहों से गिरा भी देती है। सो वो ही हुआ हिमेश के साथ। उनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर पानी नहीं मांगा। ना तो संगीत में और ना ही अदाकारी में हिमेश का कोई डंका बजा।
उनके पास काम की कमी हो गयी तो उन्हें याद आया अपना गुजरा जमाना। जो कभी सलमान खान के जरिये आबाद हुआ था, वो पहुंचें अपनी भूल को सुधारने सल्लू के पास और हर बार की तरह सलमान ने उन्हें निराश नहीं किया और अपनी आने वाली फिल्म बॉडीगार्ड में संगीत देने का मौका दे दिया। फिल्म सुपर हिट हो गई और हिमेश की गाड़ी फिर से पटरी पर आ गयी। देखते हैं कि अबकी बार कहां तक का सफर हिमेश तय कर पाते हैं।
सलमान के बदौलत शायद उनकी फिल्म 'दमादम' को कुछ चुने हुए दर्शक मिल जायें। लेकिन इस फिल्म के जरिये सलमान मियां एक तीर से दो शिकार करने वाले हैं। पहला वो हिमश की फिल्म देखकर दोस्ती निभायेगें। दूसरा शाहरूख को अपमानित करने का इससे अच्छा मौका उन्हें दोबारा नहीं मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications