''मेरी SUCCESS के पीछे सलमान खान हैं.. उनकी वजह से 'प्रेम रतन धन पायो' मुझे मिली''
[गपशप] सिंगर और म्यूजिक डाइरेक्टर हिमेश रेशमिया ने अपनी सफलता का क्रेडिट सलमान खान को दिया है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि, प्रेम रतन धन पायो मुझे सलमान खान की वजह से ही मिली। उन्होंने ही सूरज बड़जात्या को मेरा नाम सुझाया था।
हालिया रिलीज प्रेम रतन धन पायो के लिए हिमेश को काफी तारीफें मिली है। ऐसे में जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने सफलता का श्रेय सलमान को दिया। उन्होंने कहा कि, सलमान मेरे बड़े भाई जैसे हैं और उनकी वजह से ही मुझे फिल्म मिली।
OUCH.. इस डाइरेक्टर ने सलमान खान से ले लिया पंगा.. रणबीर के लिए!
बता दें, हिमेश और सलमान का साथ काफी पुराना है। हिमेश रेशमिया ने सलमान की 10 से ज्यादा फिल्मों में म्यूजिक दी है और लगभग सभी सुपरहिट रही है। हिमेश ने अपना डेब्यू भी सलमान भाई की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' से किया था।
बहरहाल, हिमेश रेशमिया पहले ऐसा बॉलीवुड सेलिब्रिटी नहीं हैं, जो सलमान खान के गुणगाण करते हैं। सलमान बॉलीवुड में नए चेहरे और नए टैलेंट लाने के लिए काफी पॉपुलर है।
यहां देखते हैं लिस्ट, जिन चेहरों को मिला सलमान का सहारा-


Click it and Unblock the Notifications














