खुद से लंबी पत्नी सोनिया के साथ पोज देते हुए हिमेश ने पहनी हील्स, फिर भी उचकना पड़ा... उड़ रही है खिल्ली

Himesh Reshammiya Troll: मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया अपने गानों को लेकर काफी मशूहर हैं। इसके साथ ही वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी छाए रहते हैं। हिमेश रेशमिया का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के कारण हिमेश रेशमिया को सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल होना पड़ा रहा है। दरअसल, वीडियो में हिमेश अपनी पत्नी के साथ पोज देने के कुछ ऐसी हरकत करते हैं जिसके कारण उनका मजाक बन रहा है।
हाल ही में हिमेश रेशमिया को पत्नी सोनिया कपूर के साथ मुंबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान हिमेश ने पैपराजी को पोज देने के लिए जो हरकत की वो कैमरों में कैद हो गई और अब इसके लिए हिमेश को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, पहले तो हिमेश इस दौरान हील्स वाले शूज पहने नजर आते हैं और फिर पत्नी के साथ पोज देते हुए उचकते भी हैं।
हिमेश रेशमिया की पत्नी सोनिया कपूर लंबाई में उनसे काफी लंबी हैं। पत्नी सोनिया कपूर के साथ पोज देते समय हिमेश उनकी हाइट मैच करने के लिए अपने पैरों को उठाते नजर आ रहे हैं। जिसे लेकर नेटिजेंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
हिमेश को ऐसा करते देखकर यूजर्स का कहना है कि उन्हें अपनी हाइट को एक्सेप्ट करना चाहिए, ना कि इसे छिपाने की कोशिश करना चाहिए। यूजर इस वीडियो को शेयर करते हुए हॉलीवुड स्टार्स टॉम हॉलैंड-ज़ेंडाया और टॉम क्रूज-निकोल किडमैन का उदाहरण भी दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications