हिमेश ने छुड़ाई प्रोड्यूसर की सिगरेट

हिमेश रेशमिया न सिर्फ अच्छे गायक, संगीतकार और अभिनेता हैं बल्कि वे एक अच्छे दोस्त और सलाहकार भी साबित होते हैं. खास बात यह है कि वह खुद तो धुम्रपान से नफरत करते हैं, उन्होंने अपनी एक फिल्म मुड़-मुड़ के ना देख के निर्माता आदित्य सिंह की बरसों पुरानी सिगरेट पीने की आदत भी छुडा दी.
हुआ यूं कि आदित्य ने अपनी फिल्म मुड़-मुड़ के.. . की शूटिंग के लिए रेशमिया से जल्दी तारीखें देने को कहा. उस समय आदित्य सिगरेट पी रहे थे, बस फिर क्या था, रेशमिया ने कहा कि वे उनकी शूटिंग जल्दी करेंगे लेकिन उन्हें दो हफ्ते के अंदर सिगरेट छोडनी होगी.
सिगरेट के आदी हो चुके निर्माता के लिए सिगरेट छोडना भारी थी लेकिन रेशमिया का कहना मानना उनकी मजबूरी थी और उन्होंने सिगरेट छोड दी. आदित्य का कहना है कि उनकी सिगरेट पीने की आदत रेशमिया के कारण छूट गई है. जो आदत वे वर्षों से छोडना चाहकर भी नहीं छोड पा रहे थे, उसे रेशमिया ने छुडवा दिया.
वाह हिमेश भाई, ऐसे ही दुआएं बटोरते रहिए और तरक्की करते रहिए... दुनिया का क्या... वह तो कुछ न कुछ कहती ही रहेगी...


Click it and Unblock the Notifications