फिल्म के बीच में प्रेगनेंट हो गईं रानी मुखर्जी, किया गया REPLACE

रानी मुखर्जी स्टारर हिचकी रिलीज़ होने को तैयार है और फिल्म के प्रमोशन के दौरान रानी मुखर्जी मीडिया से खुलकर बातचीत करती नज़र आ रही हैं। इसी बातचीत के दौरान रानी मुखर्जी ने बताया कि ये फिल्म उन्हें कई साल पहले मिली थी।

इस फिल्म को रानी करने वाली थी लेकिन फिर वो प्रेगनेंट हो गईं और फिल्म चली गई प्रियंका चोपड़ा के पास। प्रियंका ने स्क्रिप्ट अपने पास रखी लेकिन फिल्म को ना ही ना किया औऱ ना ही हां।

hichki-was-offered-rani-mukerjee-went-priyanka-chopra-then-back-to-rani-mukerjee

इसके बाद अदीरा के जन्म के बाद रानी मुखर्जी एक बार फिर कमबैक के लिए तैयार होने लगी और हिचकी वापस उनके पास आ गई।हिचकी का ट्रेलर लोगों को पसंद भी काफी आया।

लेकिन फिर खोजी लोगों ने फिल्म के ट्रेलर को हूबहू, अंग्रेज़ी फिल्म फ्रंट ऑफ द क्लास का कॉपी बताया। हालांकि पहले तो यशराज फिल्म्स इसे नकारता रहा लेकिन फिर फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने माना कि उनके पास, ब्रैड कोहेन की किताब के आधिकारिक राइट्स हैं।

गौरतलब है कि फ्रंट क्लास एक ऐसे आदमी की कहानी है जो टूरेट सिंड्रोम से ग्रसित है। इस बीमारी में आदमी को बोलने में कभी कभी दिक्कत होती है और वो हकलाने लगता है।

लेकिन अपनी इस कमी से लड़ते हुए, एक आदमी कैसे सबका फेवरिट टीचर बनता है यही, फ्रंट ऑफ द क्लास की कहानी है। जो कि ब्रैड कोहेन की किताब पर आधारित है।

जानिए बॉलीवुड की आने वाली महिला प्रधान फिल्में -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X