कार्तिक आर्यन क्यों हुए करण जौहर की दोस्ताना 2 से बाहर? सामने आई असली वजह!
कुछ समय से लगातार इस खबर को लेकर चर्चा है कि करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म दोस्ताना 2 से कार्तिक आर्यन छुट्टी हो चुकी है। बता दें कि इसके पीछे कई कारण कई लोगों के द्वारा बताए गए हैं और इस समय जो कारण चर्चा में है वो सबको हैरान करने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उस बात का पता चल गया है कि आखिर क्यों कार्तिक आर्यन को धर्मा प्रोडक्शन ने इस फिल्म से निकाला है।
खबरों की मानें तो कार्तिक आर्यन ने इस फिल्म को साल 2019 में साइन किया था और इससे लिए वो 2 से 3 करोड़ रुपए चार्ज करने वाले थे। इसके बाद उनकी कुछ फिल्में सामने आईं और हिट हो गईं।

इस समय कार्तिक आर्यन करीब 10 करोड़ रुपए एक फिल्म का ले रहे हैँ। इसी के चलते उन्होने करण जौहर से फीस बढ़ाने की मांग की होगी। हालांकि करण जौहर का मानना है कि ये पूरी तरह अनप्रोफेशनल है।


Click it and Unblock the Notifications