आदित्य चोपड़ा से अनबन के कारण बंटी और बबली 2 से बाहर हुए अभिषेक बच्चन? बड़ी खबर!
सुपरस्टार सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की फिल्म बंटी और बबली 2 को लेकर चर्चा है और फिल्म का ट्रेलर रिलीज होकर धमाका कर चुका है। सभी जानते हैं बंटी और बबली में रियल बंटी अभिषेक बच्चन हैं और उन्होने साल 2005 में रानी मुखर्जी के साथ मिलकर तगड़ा धमाका किया था। लेकिन लोग पूछ रहे हैं कि ऐसा क्या हुआ है कि अभिषेक बच्चन को रिप्लेस करके इस फिल्म में सैफ अली खान नजर आ रहे हैं।
खबरों की मानें तो तो ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि यशराज फिल्म्स के मालिक आदित्य चोपड़ा और अभिषेक बच्चन के बीच सबकुछ सही नहीं चल रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि आदित्य चोपड़ा और अभिषेक बच्चन के बीच धूम 3 के दौरान कुछ अनबन हो गई थी।

हालांकि इसके पीछे की सच्चाई क्या है वो किसी को नहीं पता है। लेकिन बताया यही जा रहा है कि इस सुपरहिट जोड़ी के टूटने के पीछे यही कारण है। सैफ अली खान और रानी मुखर्जी के अलावा इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी नजर आने वाली है।
फिल्म की कहानी कुछ बदली हुई है क्योंकि शरवरी और सिद्धांत इस फिल्म में बंटी और बबली बनकर चोरी करते नजर आते हैं। ये दोनों फिल्म में रियल बंटी और बबली के नाम पर चोरी करते हैं।
यही कारण है कि इन दोनों को मैदान में उतरना पड़ता है। सैफ अली खान को इस तरह के किरदार में देखना काफी मजेदार होने वाला है। फैंस अब ये सोच रहे हैं कि धूम 4 अगर आती है तो अभिषेक बच्चन उस फिल्म में पुलिसवाले का रोल निभाएंगे या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications