#Exclusive: अक्षय कुमार के रूस्तम ट्रेलर पर ऋतिक का REACTION!

अक्षय कुमार का रूस्तम ट्रेलर धमाकेदार है और ऋतिक रोशन के लिए ये बहुत ही ज़्यादा परेशानी वाली बात है। जहां अक्षय कुमार के ट्रेलर के हर सीन पर सुपरहिट लिखा हुआ है वहीं ऋतिक रोशन की मोहनजोदड़ो को अब काफी मुश्किल होने वाली हैं।

हालांकि ऋतिक रोशन ने पूरी कोशिश की थी कि दोनों फिल्में ना भिड़ पाएं लेकिन ऐसा हो नहीं पाया और अब आशुतोष गोवारिकर का पीरियड ड्रामा अक्षय की सस्पेंस थ्रिलर के आगे बिल्कुल ही ठंडा दिख रहा है। [READ: ऋतिक को बहुत बहुत डरने की ज़रूरत है!]

akshay kumar hrithik roshan

बहरहाल, अक्षय के रूस्तम ट्रेलर पर जहां फैन्स के रिएक्शन ज़बर्दस्त हैं, वहीं ऋतिक रोशन के रिएक्शन का भी तो सबको इंतज़ार होगा। देखिए ऋतिक अपनी ही फिल्मों के डायलॉग इस ट्रेलर को देखकर कैसे बोल रहे होंगे -

फिल्म - कभी खुशी कभी गम
कभी कभी ऐसा क्यों होता है कि अपने पराए हो जाते हैं



फिल्म - धूम 2
क्या कोई किसी से इतना प्यार कर सकता है कि उसकी जान ले ले? वैसे मोहनजोदड़ो के नकली मगरमच्छ को देखकर आशुतोष गोवारिकर के लिए ऋतिक के मन में ऐसे ख्याल आए होंगे!

फिल्म - मुझसे दोस्ती करोगे
प्यार का मतलब सिर्फ प्यार का इज़हार करना नहीं होता...प्यार किसी और की खुशी के लिए अपनी खुशी मिटाना भी है!
वाकई ऋतिक अक्षय से बहुत प्यार करते हैं (Neighbourly Love :P )

फिल्म - बैंग बैंग
वो ये सोचते हैं कि तुम कुछ जानती हो, लेकिन वो ये नहीं जानते कि तुम कुछ नहीं जानती (पूजा हेगड़े के लिए ऋतिक एक बार तो ऐसा ज़रूर सोच चुके होंगे)

फिल्म - बैंग बैंग
मैं तो रोज़ यही मानकर निकलता हूं कि ये मेरा आखिरी दिन है! (मोहनजोदड़ो के सेट पर भी ऋतिक यही सोच कर निकलते होंगे)

फिल्म - कृष 3
बुराई में जितनी ताकत हो, उसका अंतिम संस्कार अच्छाई ही करती है। लेकिन इस क्लैश में कृष 3 का ये डायलॉग ज़रा सा ट्वि्स्ट हो गया!

फिल्म - धूम 2
धोखे के बाद किसी ना किसी का मरना ज़रूर होता है। गौर से देखिए इस चेहरे को ;)

फिल्म - अग्निपथ
लंबे खेल में छोटे मोहरों की ज़रूरत नहीं होती...वाकई ये तो अक्षय कुमार Vs ऋतिक रोशन है...बेचारी पूजा हेगड़े कर भी क्या लेंगी!

क्या आपको भी लगता है कि ऋतिक रोशन ने मोहनजोदड़ो कर अपने करियर के लिए काफी बड़ी गलती की है? हमें कमेंट बॉक्स में ज़रूर बताइए! (और ये पोस्ट बस हल्की फुल्की टांग खिंचाई के लिए था...सेंटी मत हो जाइएगा और दिल पर मत ले लीजिएगा)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X