करण जौहर ने बनाया बड़ा प्लान? दोस्ताना 2 से कार्तिक आर्यन को निकालने के बाद ऐसे बचेंगे विवादों से?
कुछ समय से लगातार बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर ऐसी खबरें आ रहीं हैं जो कि आपको चौकाने के लिए काफी हैं। फिल्ममेकर करण जौहर की फिल्म दोस्ताना 2 की एक खबर ने फैंस को काफी बड़ा झटका दिया था जब पता चला था कि इस फिल्म से अभिनेता कार्तिक आर्यन बाहर हो गए हैं। जब ये खबरें आईं तो लोगों ने कई तरह की बातें की और गॉशिप में भी कई तरह के दावे किए गए थे।
हालांकि कार्तिक आर्यन के बाहर होने की खबर के बाद सोशल मीडिया पर एक तबका काफी ज्यादा नाराज हो गया था और लगाकार करण जौहर विवाद में आ रहे हैं। उनपर आरोप लग रहा है कि वो फिर से किसी नेपोटिज्म के साथ सामने आएंगे।

हालांकि ये पहली बार नहीं है जब करण जौहर को इस तरह के विवाद का सामना करना पड़ा है। लेकिन अब जो रास्ता करण जौहर ने निकाला है वो शायद सभी के मुंह बंद कर देगा।


Click it and Unblock the Notifications