पहले सलमान को रिजेक्ट और अब सलमान से सीधा CLASH, इसे कहते हैं स्टार
बॉलीवुड में जितना लंबा एक हीरो का करियर होता है, उतना ही छोटा हीरोइनों का माना जाता है। और अब आलिया भट्ट - श्रद्धा कपूर को इसका एहसास होने वाला है। दोनों के लिए कड़ी टक्कर बन कर खड़ी हो चुकी हैं जान्हवी कपूर और सारा अली खान।
गौरतलब है कि रोहित शेट्टी टेंपर रीमेक बना रहे हैं जिसका लीड रोल कर रहे हैं रणवीर सिंह। अब बात आती है रणवीर की हीरोइन पर। तो माना जा रहा है कि इस फिल्म के लिए आलिया और श्रद्धा का नाम आते ही कट हो गया।

कारण थोड़ा अजीब है। दरअसल, दोनों ही रोहित शेट्टी को नाराज़ कर चुकी हैं। गोलमाल रिटर्न्स के दौरान, रोहित ने दोनों को ही अप्रोच किया था। लेकिन श्रद्धा ने पूरा नरेशन मांगा तो आलिया ने सोचने के लिए वक्त।
दोनों की ये बात रोहित शेट्टी को नागवार गुज़री। इसलिए सिंबा रीमेक की कास्टिंग के दौरान, रोहित ने इन दो नामों को पहले ही कैंसिल कर दिया है। और अब केवल दो ही नाम पर चर्चा चल रही है - वो हैं सारा अली खान और जान्हवी कपूर।
अब श्रद्धा, सारा, जान्हवी और आलिया में से जिसके भी हाथ सिंबा लगती है, उसे सलमान खान से क्लैश करना पड़ेगा। दिलचस्प ये है कि जान्हवी को छोड़कर बाकी तीनों ही सलमान खान को पहल रिजेक्ट कर चुकी हैं।
जान्हवी कपूर, फिलहाल , करण जौहर की धड़क में काम कर रही हैं और सिंबा रोहित शेट्टी के साथ करण जौहर ही प्रोड्यूस कर रहे हैं। ऐसे में जान्हवी का नाम फिल्म के लिए लगभग फाइनल माना जा रहा है।
वहीं सारा अली खान को इस बात से काफी टेंशन हो सकती है। करण जौहर की फिल्में छोड़कर सारा ने डेब्यू के लिए केदारनाथ को चुना था जो कि लटक चुकी है। वहीं सिंबा इस साल दिसंबर में रिलीज़ हो रही है।
अगर सारा को सिंबा नहीं मिलती है तो उनके डेब्यू से पहले ही जान्हवी की दो फिल्में भी आ चुकी होंगी। लेकिन सारा को सिंबा मिल जाती है तो उन्हें सलमान खान से टक्कर लेना होगा जिनकी फिल्म सारा ने रिजेक्ट की।
बस अब तो सिंबा की कास्टिंग पर नज़रें टिकाए रखिए। वैसे जानिए कितने स्टार किड्स बॉलीवुड में डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं -


Click it and Unblock the Notifications


