अक्षय कुमार के बिना इस फिल्म को नहीं मिली हीरोइन?
[गपशप] हेरा फेरी का मतलब ही था राजू - श्याम और बाबू भाई का साथ। इसलिए जब इसके तीसरे पार्ट से अक्षय कुमार निकल गए तो फैन्स को काफी खराब लगा। लेकिन आलम ये है कि फिल्म को अभी तक हीरोइन नहीं मिल पाई है जबकि फिल्म का एक तिहाई हिस्सा शूट हो चुका है।

फिल्म में फिलहाल जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन और सुनील शेट्टी की तिकड़ी है। बीच में अफवाहें थीं कि सुनील शेट्टी और परेश रावल ने फिल्म छोड़ दी है। हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है किसी को नहीं पता। फिलहाल फिल्म का पोस्टर रिलीज़ करते समय इसमें जैकलीन फर्नांडीज़, एमी जैक्सन और नेहा शर्मा के फाईनल होने की बात थी।
[FACT: ना शाहरूख, ना आमिर, अक्षय कुमार बचाते हैं बॉलीवुड की इज़्जत!]
लेकिन सूत्रों की मानें तो फिल्म में फिलहाल कोई हीरोइन नहीं हैं और अभी कोई फाईनल भी नहीं है। हालांकि नेहा शर्मा ने कुछ हिस्सों की शूटिंग भी की है। प्रोड्यूसर फिरोज़ नाडियाडवाला का कहना है कि चूंकि फिल्म केवल लड़कों की कहानी है इसलिए हीरोइनों का चयन बाद में छोटे कैमियो के लिए होगा।
[ जानिए क्यों 15 साल से अक्षय कुमार हैं कॉमेडी के बाप!]


Click it and Unblock the Notifications
