हेमा की सुंदरता, ऐशा की दिक्कत

खैर, अपनी प्यारी बिटिया के कैरियर को ऊंची उड़ान देने के लिए हेमा खुद एक फिल्म का निर्माण करनेवाली थी। इस फिल्म में ऐषा की मां के किरदार के लिए उन्होंने अपनी प्यारी सहेली रेखा से भी बात कर ली थी मगर नायिका प्रधान फिल्म के लिए हीरो ना मिल पाने के कारण यह फिल्म एक साल से अधर में लटकी हुई है।
वैसे इसके अलावा प्रीतिश नंदी के साथ भी ऐशा एक फिल्म करनेवाली थी। मगर बदकिस्मती से वह फिल्म भी बंद पड गई। वैसे आपको शायद याद हो ऐशा के कैरियर को लेकर एक बार वह महेश भट्ट का दरवाज़ा भी खटखटा चुकी हैं मगर नतीजा वही निकला जो निकलना था।
कुछ फिल्मी कॅरियर के पंडितों का मानना है कि ऐशा दरअसल उसी दौर से गुज़र रही हैं, जिस दौर से कुमार गौरव, अभिषेक, संजय दत्त और सनी जैसे स्टार पुत्रों को गुजरना पड़ा था। लोग उनकी तुलना हेमा से करते हैं और इस उम्र में भी हेमा के आगे ऐशा कहीं भी हीं ठहरती... चाहे सुंदरता का मामला हो या फिर अभिनय या फिर लोगों के बीच पॉपुलैरिटी का।
देखना है कि ड्रीम गर्ल की इस चकाचौंध के आगे उनकी बेटी कब अपने कॅरियर को चमका पाती है....


Click it and Unblock the Notifications