स्वप्न सुंदरी हेमा की ड्रीम गर्ल हैं रेखा
क्या आप ने कभी सोचा है कि सबके दिलों की ड्रीम गर्ल हेमामालिनी का क्या ड्रीम है। अब आप कहेंगे इसमें पूछना क्या है जो उनका ड्रीम था वो तो उन्होंने पा लिया है। यानी वो अपने प्यार यानी धर्मजी की पत्नी है दो खूब सुंदर लड़कियों की मां है और उन्हें क्या चाहिए तो नहीं अभिनेत्री हेमामालिनी का सपना है कि वो अभिनेत्री रेखा को निर्देशित करें यानी वो ऐसी फिल्म बनाये जिसकी अभिनेत्री रेखा हों। हेमा ने ये बात बीबीसी से एक साक्षात्कार में कहीं।
तो ये कहा जा सकता है कि बेशुमार सुंदरता की मालकिन हेमा की तमन्ना सुंदरता की देवी को पर्दे पर निर्देशित करना है। गौरतलब है कि रेखा और हेमा दोनो ही अभूतपूर्व प्रतिभा की देवी है, चाहें वो कुदरती सुंदरता हो या अभिनय, नृत्य शैली हो या फिर पुरस्कारों का तमगा दोनों ही अभिनेत्रियां बेमिसाल है।
वैसे आपको बता दें कि हेमा इन दिनों अपनी बेटी ईशा के लिए एक फिल्म ' टेल मी ओ ' डायरेक्ट कर रही हैं। इस फिल्म में धर्मेन्द्र, विनोद खन्ना और ऋषि कपूर भी अभिनय कर रहे हैं। वैसे रेखा और हेमा अभी हाल ही में प्रदर्शित हुई फिल्म सदियां में साथ नजर आयी थीं।


Click it and Unblock the Notifications