बेटी के लिए फिल्म बना रहीं है हेमा
हेमा मालिनी अपनी बेटी ऐशा देओल के करियर को दुबारा पटरी पर लाने के लिए फिल्म टेल मी ओ खुदा बना रहीं है। फिल्म में हीरो के लिए अर्जन बाजवा को लिया गया है। फिल्म एक ऐसी लड़की के बारे में है जो अपने पिता की तलाश में है।
अगर याद हो तो हेमा की पहली फिल्म दिल आशना है में भी कुछ ऐसा ही थीम था जिसमें हीरोअन अपनी मां की तलाश में होती है। उस फिल्म में दिव्या भारती और शाहरूख खान ने काम किया था।
हेमा की इस फिल्म का निर्देशन ओम शांति ओम के संवाद लेखक और धूम के सहायक निर्देशक मयूर पूरी करने वाले है। हेमा की फिल्म का निर्देशन करने का मौका पाकर मयूर पूरी काफी खुश है।
फिल्म में विनोद खन्ना और ऋषि कपूर भी काम करेंगे। कहा जा रहा है कि फिल्म हॉलीवुड की फिल्म ममा मिया का हिंदी रीमेक है।
arjan bajwa अर्जन बाजवा ऐशा देओल टेल मी ओ खुदा दिल आशना है दिव्या भारती शाहरूख खान हेमा मालिनी dil aashna hai divya bharti esha deol hema malini shahrukh khan tell me oh khuda


Click it and Unblock the Notifications