ईशा-भारत करेंगे मानसून वेडिंग!
खबर है कि दोनों ही की शादी जूलाई में हो सकती है, हो सकता है कि शादी की तारीख 29 जुलाई हो। लेकिन अभी तक हेमा या धर्म पा जी की ओर से इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की गयी है। वहीं हेमा ने इससे पहले कहा था कि वो इस सिलसिले में पंडितों से मिल रही हैं अगर सबकुछ ठीक रहा तो जून या जुलाई तक शादी हो जायेगी।
फिलहाल अभी कोई तारीख पक्की नहीं हुई है लेकिन कुछ दिनों में तारीख सामने आ जाएगी। देओल परिवार के होने वाले दामाद भरत अपने नए परिवार के साथ काफी घुल-मिल गए हैं। हेमा ने भरत की तारीफ करते हुए कहा कि भरत को धर्मजी बहुत पसंद करते हैं और भरत इस परिवार का बेटे जैसा है।
गौरतलब है कि 12 फरवरी 2012 को हेमा-धर्मेंद्र की बड़ी बेटी ईशा देओल और बिजनेसमैन भारत तख्तानी की सगाई हुई थी। इस सगाई समारोह में बॉलीवुड जगत की नामचीन हस्तियां शामिल हुई थीं। ईशा और भारत लंबे अरसे से एक-दूसरे को जानते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
