सभी 'हेमा मालिनी' को खरीदने के इच्छुक

लेखिका भावना सौम्या द्धारा लिखी गयी उनकी जीवनी 'हेमा मालिनी' की मांग कई भाषाओं में है। अभी हाल ही में मराठी भाषा में किताब अनुवाद होकर आयी है। किताब छपते ही धड़ाधड़ बिक गयी।
अब इस किताब का दुसरा संस्करण लाने की तैयारी हो रही है। पहले संस्करण की किताबे तो कब की बिक चुकी है। यह किताब भारत की नम्बर वन बिकने वाली किताबो की श्रेणी में आ चुकी है।
यही नही मुम्बई में मराठी भाषा में भारी संख्या में बिकने वाली किताबो की श्रेणी में 'हेमा मालिनी' आ चुकी है।
इतनी प्रसिद्धी के बावजूद हेमा मालिनी पर गर्व या घमंड का कोई नामोनिशान नही दिखता है। वही उनकी किताब पढने के लिए प्रशंसक परेशान है।


Click it and Unblock the Notifications