तो हेलेन ने नहीं देखी बजरंगी भाईजान!
हेडलाइन पढ़ते ही आप कयास लगाने लगे होंगे कि हेलेन ने सलमान की बजरंगी भाईजान नहीं देखी जरुर कुछ तो घर में हुआ होगा। आखिर हेलेन सलमान खान की मां हैं उन्होंने क्यों नहीं देखी बजरंगी भाईजान।

असल में हम यहां पर हेलेन, सलमान खान की मां नहीं बल्कि बॉलिवुड की नयी हेलेन यानी पूनम पांडे की बात कर रहे हैं। पू्नम पांडे जो कि अपनी फिल्म हेलेन में जल्द ही बतौर डांसर नजर आने वाली हैं उन्होंने कहा कि उन्होंने बजरंगी भाईजान नहीं देखी।
पूनम पांडे ने ये भी कहा कि बहुत सुना है बजरंगी भाईजान के बारे में और वो जल्द ही फिल्म देखेंगी। खैर याद दिला दें कि इससे पहले करीना कपूर खान ने भी कहा था कि उन्होंने भी बजरंगी भाईजान नहीं देखी जिसपर सैफ अली खान ने कमेंट पास किया कि वो इकलौती होंगी जिन्होंने बजरंगी भाईजान नहीं देखी।
लेकिन सैफ अब एक और ऐसी मोहतरमा हैं जिन्होंने बजरंगी भाईजान नहीं देखी।


Click it and Unblock the Notifications
