SHOCK: सलमान.. सलमान करते रह गए.. 'ट्यूबलाइट' पोस्टर में हैं एक और हीरो!
सलमान खान स्टारर फिल्म ट्यूबलाइट का नया पोस्टर रिलीज किया गया है। लेकिन क्या पोस्टर में आपने सोहेल खान को देखा!
सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट का नया पोस्टर रिलीज किया है, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। पोस्टर में सलमान खान के लुक को काफी पसंद किया है, जहां वे बच्चों से हाव भाव के साथ दिख रहे हैं। लेकिन क्या आपने यह पोस्टर ध्यान से देखा है!
सलमान खान की धमाकेदार सीक्वल फिल्म.. बदल गई हीरोईन....!
जी हां, ध्यान से देंखे कि इस पोस्टर में नीचे की तरफ युद्ध के सीन दिखाए गए हैं। जहां पर सैनिक के वेश में सोहेल खान की झलक दिखाई दे रही है। बता दें, इस फिल्म की कहानी भारत- चीन युद्ध के इर्द- गिर्द घूमती है। जिसकी एक हल्की झलक कबीर खान ने पोस्टर में ही दिखा दी है।

बहरहाल, 23 जून को रिलीज होने वाली है 'ट्यूबलाइट'.. लेकिन फिल्म अभी से सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड में बनी हुई है। फैंस पीछे हटने का नाम ही नहीं ले रहे है। कुछ ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर घोषित कर दिया है तो कुछ ने इसे 400 करोड़ी फिल्म मान ली है। पोस्टर देखकर सब फिल्म के धमाके का इंतजार कर रहे हैं।
यहां जानें सलमान खान की ट्यूबलाइट से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications